ICSI CS जून 2020 प्री-एग्जामिनेशन टेस्ट और वन डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICSI CS जून 2020 की परीक्षा : कोरोनो वायरस महामारी को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने प्री-एग्जामिनेशन टेस्ट के लिए कट-ऑफ और वन-डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम की तारीख को 31 अगस्त, 2020 तक बढ़ा दिया है।
यह छूट सिर्फ सीएस जून 2020 परीक्षा के लिए लागू होगी जो कि इस बार जुलाई, 2020 में आयोजित की जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, आईसीएसआई ने प्री-एग्जामिनेशन और वन-डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम से छूट देने का फैसला किया है। सीएस परीक्षाओं के जून, 2020 सत्र में नामांकन के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को निम्नलिखित आवश्यकताओं का पालन करना आवश्यक है:
- प्री-एग्जामिनेशन टेस्ट ( एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के छात्रों के लिए 2017 के नए पाठ्यक्रम के तहत)
- वन-डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम (1 जून, 2019 को या उसके बाद पंजीकृत फाउंडेशन और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के छात्रों के लिए लागू)
उम्मीदवारों अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें ।
ये भी पढ़ें : कोचीन विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जारी की कॉमन एडमिशन टेस्ट की तारीख
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X