फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS December Result 2021 released Company Secretary CS Executive results on February 25 at icsi.edu check toppers list ICSI CS merit list

CS Result 2021: आईसीएसआई ने जारी किए कंपनी सचिव कार्यकारी फाइनल परीक्षा के परिणाम, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Fri, 25 Feb 2022 03:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 03:42 PM IST
सार

ICSI CS December Result 2021: सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम न्यू सिलेबस में चिराग अग्रवाल ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वहीं, एस स्वाति और शुभम सुनील चौरड़िया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन
ICSI CS December Result 2021 released Company Secretary CS Executive results on February 25 at icsi.edu check toppers list ICSI CS merit list
सीएस परीक्षा परिणाम दिसंबर 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ICSI CS December Result 2021: आईसीएसआई यानी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) की ओर से कंपनी सचिव दिसंबर 2021 की परीक्षा सीएस एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर देख सकते हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम न्यू सिलेबस में चिराग अग्रवाल ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वहीं, एस स्वाति और शुभम सुनील चौरड़िया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड सिलेबस में आदित्य जैन ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। जबकि, सुरभि श्याम सुंदर सोनी और दिव्या शेखावत क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CS Result 2021: कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल परीक्षा के रिजल्ट, यहां देखें ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट

विज्ञापन

आईसीएसआई की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित करने से पहले संस्थान की ओर से कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल (व्यावसायिक) के परिणाम भी गुरुवार, 25 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए गए थे। कंपनी सचिव परीक्षा के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा ओल्ड और न्यू सिलेबस के परिणाम और मेरिट सूची एक ही दिन जारी हुई है।
 

हालांकि, दोनों परीक्षाओं में नतीजे और टॉपर्स की लिस्ट भी ओल्ड एंड न्यू सिलेबस के आधार पर अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सीएस दिसंबर 2021 परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए, अपने रोल नंबर और किसी अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की भी जरूरत पड़ेगी। आपकी सुविधा के लिए ओल्ड एंड न्यू सिलेबस के आधार पर अलग-अलग टॉपर्स की लिस्ट यहां दी जा रही है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

CS Result 2021: टॉप-3 रैंक- एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम न्यू (एन/एस)

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के फाइनल परीक्षा परिणाम में चिराग अग्रवाल टॉपर के रूप में उभरे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर एस स्वाति और तीसरे स्थान पर शुभम सुनील चौरड़िया ने जगह बनाई है।


 

CS Result 2021: टॉप-3 रैंक- एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड (ओ/एस)

आईसीएसआई कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस प्रोग्राम के फाइनल परीक्षा परिणाम में आदित्य जैन ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर सुरभि श्याम सुंदर सोनी जबकि तीसरे स्थान पर दिव्या शेखावत ने जगह बनाई है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed