{"_id":"5fdd8c051105907fec4ee3a7","slug":"icsi-cs-2020-exam-to-start-from-december-21-check-admit-card-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS Exam 2020: दो दिन बाद है परीक्षा, जल्द डाउनलोड करें अपने प्रवेश पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CS Exam 2020: दो दिन बाद है परीक्षा, जल्द डाउनलोड करें अपने प्रवेश पत्र
Sat, 19 Dec 2020 10:43 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICSI CS Exam 2020: आईसीएसआई सीएस ( ICSI CS ) परीक्षाएं देशभर में 21 दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में सिर्फ दो दिन बचे हैं और परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 21 दिसंबर से पहले हर हाल में अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-DU LLB, LLM 2020: तीसरे राउंड के लिए दाखिला सूची जारी, Du.ac.in के जरिए ऐसे देखें
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया सीएस फाउंडेशन, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षाएं उन अभ्यर्थियों के लिए होती हैं, जो कि कंपनी सचिव के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं। सीएस ( CS) प्रोफेशनल और सीएस ( CS) एक्जीक्यूटिव परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होंगी। जबकि, सीएस फाउंडेशन परीक्षा 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को होगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोडन नहीं किया है, वे icsi.edu के जरिए ICSI CS दिसंबर 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर डालना होगा, तभी प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। प्रवेश पत्र पर भी परीक्षा के दिशा-निर्देश लिखे गए हैं, अभ्यर्थी उनको एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें। सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X