फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE, ISC Results 2022 CISCE to declare class 10th, 12th result SOON at cisce.org, know how to check scores online

CISCE ICSE, ISC Results: इस तारीख तक आएंगे आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट, 2023 में नए पैटर्न से होगी परीक्षा

Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

ICSE, ISC Results 2022: CISCE इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) यानी कक्षा 10वीं, और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं, सेमेस्टर-2 के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
ICSE, ISC Results 2022 CISCE to declare class 10th, 12th result SOON at cisce.org, know how to check scores online
CISCE ICSE ISC Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CISCE ICSE, ISC Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) यानी कक्षा 10वीं, और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं, सेमेस्टर-2 के परिणाम 2022 घोषित करने के लिए तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है। ICSE सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 25 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई। यह पहली बार था कि काउंसिल की ओर से बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों यानी सेमेस्टर मोड में आयोजित की गईं थीं। 

विज्ञापन

CISCE Results: आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-2 रिजल्ट वेबसाइट

  1. cisce.org
  2. results.cisce.org
  3. results.nic.in

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CISCE Results 2022: ऐसे देख सकेंगे आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-2 परिणाम

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org और cisce.org पर जाएं।
  2. आईसीएसई / आईएससी परिणाम लिंक का चयन करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अपनी विशिष्ट आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  4. ICSE, ISC सेमेस्टर-2 के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  5. आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-2 परिणाम 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।


 

विज्ञापन

2023 में एक साथ होंगी परीक्षाएं, सिलेबस में भी बदलाव

CISCE 2023 शैक्षणिक वर्ष के अंत में ICSE कक्षा 10वीं के साथ-साथ ISC कक्षा 12वीं के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगा। अगले साल सीआईएससीई (CISCE) भी फरवरी और मार्च 2023 के महीनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम रहा है। सीआईएससीई की ओर से एक बयान में कहा गया है कि सीआईएससीई द्वारा आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक ही परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।  काउंसिल की ओर से ICSE और ISC बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए सिलेबस को भी संशोधित किया है।

यह भी पढ़ें : Jobs After Polytechnic: 10वीं-12वीं के बाद चाहते हैं नौकरी तो पॉलिटेक्निक में लें प्रवेश, मिलेंगे बेहतरीन मौके

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed