{"_id":"68356a89863a4d7b8c0e08bc","slug":"icse-isc-rechecking-result-2025-out-at-cisce-org-direct-link-here-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE: सीआईएससीई ने जारी किए 10वीं और 12वीं के रीचेकिंग परिणाम, यहां से देखें अपना संशोधित रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CISCE: सीआईएससीई ने जारी किए 10वीं और 12वीं के रीचेकिंग परिणाम, यहां से देखें अपना संशोधित रिजल्ट
Tue, 27 May 2025 01:02 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 27 May 2025 01:02 PM IST
सार
ICSE, ISC Rechecking Result 2025 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के रीचेकिंग रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित परिणाम नीचे दी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICSE, ISC Rechecking Result 2025
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ICSE, ISC Rechecking Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 27 मई को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणामों की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने अपडेट किए गए स्कोर आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी द्वारा परीक्षाओं के मूल परिणाम 30 अप्रैल, 2025 को घोषित किए गए थे। जिन छात्रों को रीचेकिंग के बाद भी अपने अंकों को लेकर संतोष नहीं है, उनके लिए परिषद ने पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प उपलब्ध कराया है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मई से 30 मई, 2025 तक यानी केवल तीन दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया?
रीचेकिंग केवल उत्तरों की गणना में हुई त्रुटियों को ठीक करती है, जबकि पुनर्मूल्यांकन में विषय विशेषज्ञ छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में यदि कोई भी बदलाव होता है, तो वही अंतिम माना जाएगा और उसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या सीधे परिणाम पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर "रीचेक रिजल्ट" टैब देखें।
- इसके बाद, अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपनी विशिष्ट आईडी (या उम्मीदवार संख्या) और इंडेक्स नंबर प्रदान करें।
- रीचेकिंग के बाद अपने अपडेट किए गए अंक देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X