ICSE, ISC Improvement Result: आईसीएसई 10वीं-12वीं की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से देखें अपना स्कोर
ICSE, ISC Improvement Result 2025 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10 और कक्षा 12 इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना स्कोर तुरंत नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विस्तार
ICSE, ISC Improvement Result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 1 अगस्त 2025 को कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) इम्प्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सुधार परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
कब हुई थीं सुधार परीक्षाएं?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10 (ICSE) की सुधार परीक्षा 1 जुलाई से 14 जुलाई, 2025 तक आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 (ISC) की सुधार परीक्षा इससे पहले 30 मई से 5 जून, 2025 के बीच संपन्न हुई थी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आप CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना कोर्स चुनें - ICSE या ISC।
- यहां अपना UID (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) और Index Number दर्ज करें।
- अब Captcha कोड भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका सुधार परीक्षा परिणाम दिखाई देगा।
- चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट आउट ले लें।
ISC 12वीं परीक्षा 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64%। इस साल ISC परीक्षा में कुल 99,551 छात्र शामिल हुए थे, जिन्होंने पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दी थी।
कमेंट
कमेंट X