ICMAI CMA Result: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर परीक्षा का परिणाम घोषित, 17.77 फीसदी उम्मीदवारों को मिली सफलता
ICMAI CMA Result: आईसीएमएआई ने सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा के दिसंबर सत्र के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएमए रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जानकारी होनी चाहिए। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, विषय, क्वालीफिकेशन स्थिति, पास प्रतिशत आदि विवरण शामिल होंगे।
10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि आईसीएमएआई द्वारा इंटर और फाइनल परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किया गया था। सीएमए इंटर परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, सीएमए फाइनल परीक्षा में प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।पिछले सत्र में, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 के लिए 11.06% उम्मीदवार पास हुए थे और ग्रुप 2 के लिए 28.87% उम्मीदवार सफल हुए थे। वहीं, फाइनल ग्रुप 1 का पास प्रतिशत 14.38% था और ग्रुप 2 में 14.02% उम्मीदवार पास हुए थे।
1,977 उम्मीदवारों ने पास की इंटर परीक्षा
सीएमए इंटर परीक्षा में कुल 1,977 उम्मीदवारों ने दोनों समूहों में सफलता प्राप्त की, जिससे कुल पास प्रतिशत 17.77% रहा। जबकि सीएमए फाइनल परीक्षा में 819 उम्मीदवार पास हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 22.46% रहा।
सीएमए इंटर सत्र में समूह-I में 16.10% और समूह-II में 28.69% उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। सीएमए फाइनल परीक्षा में समूह-I के लिए पास प्रतिशत 14.72% था, जबकि समूह-II के लिए यह प्रतिशत 50.95% रहा।
CMA Result 2024: परिणाम कैसे चेक करें
अपने सीएमए परिणाम को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:- सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'स्टूडेंट्स' टैब पर क्लिक करें।
- अब 'स्टूडेंट्स कनेक्ट पोर्टल' में जाएं और 'एग्जाम' टैब को चुनें।
- सीएमए दिसंबर 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
कमेंट
कमेंट X