फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI Chartered Accountants Intermediate Auditing And Ethics Exam postponed; Check latest update here

ICAI Exam Postponed: 19 जनवरी को होने वाली सीए इंटर की परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख को लेकर क्या अपडेट

Sat, 17 Jan 2026 05:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 05:47 PM IST
सार

ICAI CA Exam Postponed: आईसीएआई ने सीए इंटर की ग्रुप II ऑडिटिंग और एथिक्स पेपर की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 19 जनवरी, 2026 को होनी थी। परीक्षा की संशोधित तिथि पर आईसीएआई ने अपने नोटिस में क्या कहा, नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
ICAI Chartered Accountants Intermediate Auditing And Ethics Exam postponed; Check latest update here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

ICAI Exam Postponed: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप II ऑडिटिंग और एथिक्स पेपर की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पेपर-5 की परीक्षा 19 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी। आईसीएआई ने कहा है कि परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


आईसीएआई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा, ग्रुप II, पेपर - 5, ऑडिटिंग और नैतिकता, जो 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाली थी, भारत और विदेश में स्थगित कर दी गई है।" 
विज्ञापन


पेपर 5 के अलावा, अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। संस्थान ने कहा कि सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा के अन्य सभी पेपर मूल रूप से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएआई ने इससे पहले भी ग्रुप II, पेपर-5: ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा का समय बदला था। यह परीक्षा पहले 15 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी। यह पुनर्निर्धारण भारत के साथ-साथ विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed