ICAI CA September Result: सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, जानें समय
ICAI CA September Result 2025: सितंबर 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 3 नवंबर 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार अपना ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA September Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए सितंबर परीक्षा 2025 के परिणाम आज 3 नवंबर, 2025 को जारी किए जा सकते हैं। सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम लगभग दोपहर 2 बजे, जबकि फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट लगभग शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
ICAI CA सितंबर परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ ही संस्थान प्रत्येक स्तर यानी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी जारी करेगा। यह परीक्षाएं सितंबर 2025 के पहले तीन हफ्तों में आयोजित की गई थीं।
इस दिन हुई परीक्षा
ICAI ने CA सितंबर फाउंडेशन परीक्षा 2025 का आयोजन 16, 18, 20 और 22 सितंबर को किया। वहीं, CA इंटरमीडिएट परीक्षा दो ग्रुप्स में संपन्न हुई। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को आयोजित की गईं।
इसी तरह, CA फाइनल परीक्षा 2025 के तहत ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 6 और 8 सितंबर, और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित हुईं। सभी परीक्षाएं देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से संपन्न की गईं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए “CA September 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X