ICAI CA September 2025: सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; नोट कर लें सभी तिथियां
CA September 2025 Registration: अगर आप इस साल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। आईसीएआई ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन सितंबर परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA September 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा सितंबर 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएआई ने बताया कि परीक्षाएं देशभर में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की संख्या और स्थान अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तय किए जाएंगे।
ICAI CA September 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की शुरुआत | 5 जुलाई 2025 |
| बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
| विलंब शुल्क ₹600 या US $10 के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
| परीक्षा केंद्र / माध्यम में बदलाव के लिए करेक्शन विंडो | 22 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक |
परीक्षा की पूरी डेटशीट इस प्रकार है:
CA Final कोर्स
- पहला समूह: 3, 6 और 8 सितंबर 2025
- दूसरा समूह: 10, 12 और 14 सितंबर 2025
CA Intermediate कोर्स
- पहला समूह: 4, 7 और 9 सितंबर 2025
- दूसरा समूह: 11, 13 और 15 सितंबर 2025
CA Foundation कोर्स
- 16, 19, 20 और 22 सितंबर 2025
परीक्षा समय
| परीक्षा | पेपर | समय |
|---|---|---|
| फाउंडेशन | पेपर 1 और 2 | दोपहर 2:00 से 5:00 बजे |
| फाउंडेशन | पेपर 3 और 4 | दोपहर 2:00 से 4:00 बजे |
| इंटरमीडिएट | सभी पेपर | दोपहर 2:00 से 5:00 बजे |
| फाइनल | पेपर 1 से 5 | दोपहर 2:00 से 5:00 बजे |
| फाइनल | पेपर 6 | दोपहर 2:00 से 6:00 बजे |
परीक्षार्थियों को प्रत्येक पेपर से पहले 1:45 PM से 2:00 PM तक 15 मिनट की एडवांस रीडिंग टाइम दी जाएगी, सिवाय फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 और MCQ आधारित सेक्शन में।
5 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा
आईसीएआई ने स्पष्ट किया कि 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के चलते कोई परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि यह एक राजपत्रित अवकाश है। आईसीएआई ने यह भी कहा कि यदि किसी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, तब भी परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X