फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA September 2025: Registration Begins for Foundation, Final and Intermediate Exams; Check All Dates

ICAI CA September 2025: सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; नोट कर लें सभी तिथियां

Sun, 06 Jul 2025 05:52 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Jul 2025 05:52 PM IST
सार

CA September 2025 Registration: अगर आप इस साल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। आईसीएआई ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन सितंबर परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
ICAI CA September 2025: Registration Begins for Foundation, Final and Intermediate Exams; Check All Dates
ICAI CA September 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

ICAI CA September 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा सितंबर 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईसीएआई ने बताया कि परीक्षाएं देशभर में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की संख्या और स्थान अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तय किए जाएंगे।

विज्ञापन

ICAI CA September 2025:  महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की शुरुआत 5 जुलाई 2025
बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025
विलंब शुल्क ₹600 या US $10 के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025
परीक्षा केंद्र / माध्यम में बदलाव के लिए करेक्शन विंडो 22 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक
 

 

परीक्षा की पूरी डेटशीट इस प्रकार है:

CA Final कोर्स

  • पहला समूह: 3, 6 और 8 सितंबर 2025
  • दूसरा समूह: 10, 12 और 14 सितंबर 2025

CA Intermediate कोर्स

  • पहला समूह: 4, 7 और 9 सितंबर 2025
  • दूसरा समूह: 11, 13 और 15 सितंबर 2025

CA Foundation कोर्स

  • 16, 19, 20 और 22 सितंबर 2025

परीक्षा समय

परीक्षा पेपर समय
फाउंडेशन पेपर 1 और 2 दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाउंडेशन पेपर 3 और 4 दोपहर 2:00 से 4:00 बजे
इंटरमीडिएट सभी पेपर दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाइनल पेपर 1 से 5 दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाइनल पेपर 6 दोपहर 2:00 से 6:00 बजे

परीक्षार्थियों को प्रत्येक पेपर से पहले 1:45 PM से 2:00 PM तक 15 मिनट की एडवांस रीडिंग टाइम दी जाएगी, सिवाय फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 और MCQ आधारित सेक्शन में।

5 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा

आईसीएआई ने स्पष्ट किया कि 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के चलते कोई परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि यह एक राजपत्रित अवकाश है। आईसीएआई  ने यह भी कहा कि यदि किसी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, तब भी परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed