ICAI CA Result: जनवरी सत्र की सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
ICAI CA Foundation Results Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज जनवरी 2025 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आधिकारिक पोर्टल पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation Results: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 4 मार्च 2025 को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के जनवरी 2025 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने परिणाम देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
जो उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर विजिट करें और अपना रिजल्ट देखें।
इस दिन हुई परीक्षा
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षाएं ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थीं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी 2025 को हुई थीं। सभी इंटरमीडिएट परीक्षाएं संबंधित तिथियों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थीं।वहीं, सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए थे, जबकि पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लिए गए थे।
पांच आसान चरणों में ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का जनवरी 2025 सत्र का परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल पांच चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "ICAI CA जनवरी 2025 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी सबमिट करें, जिसके बाद आपका CA जनवरी 2025 परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपना पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X