फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA November Inter, Final exams begin know about guidelines and other detais

ICAI CA Exam 2023: कल से शुरू होगी सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल

Wed, 01 Nov 2023 12:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Nov 2023 12:48 PM IST
सार

ICAI CA Exam 2023: सीए नवंबर सत्र की इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा कल यानी 02 नवंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन
ICAI CA November Inter, Final exams begin know about guidelines and other detais
ICAI CA final - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA November Inter, Final Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 02 नवंबर से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की तरफ से कहा गया है कि आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 का समापन 17 नवंबर होगा। केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। अभ्यर्थियों के पास हिंदी या अंग्रेजी में उत्तर लिखने का विकल्प होगा। हालांकि, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के पास चुनने का विकल्प होगा, जिन्होंने फॉर्म भरते समय आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई ने मई 2018 परीक्षा और उसके बाद से सीए फाइनल नए पाठ्यक्रम परीक्षा में वैकल्पिक पेपर 6 पेश किया था, जो ओपन बुक पद्धति पर आयोजित किया जा रहा है। आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा 2023 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 30 अंकों के होंगे और वर्णनात्मक प्रश्न 70 अंकों के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed