फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May Foundation, Inter, Final registration 2024 last day without late fee, Apply now at icai.org

ICAI CA May 2024: बिना विलंब शुल्क सीए मई फाउंडेशन, इंटर, फाइनल के लिए आवेदन का आखिरी मौका; तुरंत भर दें फॉर्म

Fri, 23 Feb 2024 10:49 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:49 AM IST
सार

ICAI CA May 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। आज के बाद आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
ICAI CA May Foundation, Inter, Final registration 2024 last day without late fee, Apply now at icai.org
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA May 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि बिवा विलंब शुल्क आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा बिना देरी किए फटाफट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन


ICAI CA मई परीक्षा तिथियां 2024 की घोषणा पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर की गई थी। योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए विचार किए जाने की समय सीमा से पहले आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

ये रही परीक्षा तिथियां

शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को आयोजित की जाएगी और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को आयोजित की जाएगी।

सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 6 मई और 8 से 12 मई को आयोजित की जाएंगी। संस्थान ने बताया कि सीए फाउंडेशन मई परीक्षा इंटर और फाइनल परीक्षा के बाद 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई-जून 2024 परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org (सेल्फ सर्विस पोर्टल - एसएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इतना होगा विलंब शुल्क

जो छात्र सीए मई परीक्षा 2024 के लिए समय सीमा से पहले आवेदन जमा करने में विफल रहेंगे, ऐसे भारतीय उम्मीदवारों को 600 रुपये या 10 अमेरिकी डॉलर का विलंब शुल्क लगाकर आवेदन करने का एक और अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार यहां सीए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:उम्मीदवार यहां सीए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:

  • सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल पंजीकरण की अंतिम तिथि        - 23 फरवरी
  • विलंब शुल्क के साथ सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल पंजीकरण    - 2 मार्च
  • सुधार सुविधा     - 3 से 9 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed