फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May Admit Card 2024 released, Download link here eservices.icai.org

ICAI CA May Admit Card 2024: आईसीएआई सीए मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 17 Apr 2024 01:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 17 Apr 2024 01:55 PM IST
सार

ICAI CA May Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
ICAI CA May Admit Card 2024 released, Download link here  eservices.icai.org
ICAI CA May Admit Card 2024 Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ICAI CA May Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आज, 17 अप्रैल को आईसीएआई सीए मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर कर सकेंगे। लिंक अभी असक्रिय है। कुछ समय बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सीए मई परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीए मई 2024 के एडमिट कार्ड इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए अलग से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

ICAI CA May Admit Card 2024: इस दिन होगी परीक्षा
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2 मई, 2024 को शुरू होने वाली है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 17 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा 2 से 16 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

ICAI CA May Admit Card 2024: परीक्षा के दिन ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दस्तावेज ले जाने होंगे:

  • फोटो आईडी प्रूफ
  • सीए इंटर/फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड
  • नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • छोटा हैंड सैनिटाइज़र (50/100 एमएल बोतल)
विज्ञापन

ICAI CA May Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • अब "सीए इंटर/फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन स्क्रीन पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब सीए इंटर/फाइनल मई 2024 के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed