ICAI CA January Result: इस दिन जारी होंगे जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे; आईसीएआई ने बताई संभावित तारीख
ICAI CA January Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी सत्र की सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तारीख घोषित कर दी है। परिणामों की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Inter, Foundation Results 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटर, फाउंडेशन जनवरी 2025 का रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। संस्थान 4 मार्च को जनवरी सत्र के लिए सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आईसीएआई ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 4 मार्च 2025 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”
इन क्रेडेंशियल की मदद से कर सकेंगे डाउनलोड
आईसीएआई सीए परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम के साथ संस्थान टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा।
आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षाएं 12, 14, 16 और 18 जनवरी को और सीए इंटर जनवरी 2025 ग्रुप 1 परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी तक आयोजित की थीं। ग्रुप 1 परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप 2 परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की गईं।
आईसीएआई सीए उत्तीर्णता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और फाउंडेशन परीक्षा में कुल मिलाकर 55% और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
कमेंट
कमेंट X