CA Foundation Result: कब जारी होंगे जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे? जानें संभावित तारीख
ICAI CA Foundation Results 2025: जनवरी सत्र की सीए इंटर, फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। सीए खंडेलवाल द्वारा साझा जानकारी और आईसीएआई के हालिया नोटिस के अनुसार, जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA January Result 2025: चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाउंडेशन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
रिजल्ट की संभावित तिथि
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जनवरी 2025 सत्र के लिए मार्च के पहले सप्ताह में सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है।
इस संबंध में जानकारी आईसीएआई की केंद्रीय परिषद (CCM) के सदस्य धीरज खंडेलवाल ने साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी कि सीए इंटर और सीए फाउंडेशन परीक्षा (25 जनवरी) का परिणाम मार्च के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
संस्थान की ओर से हाल ही में नोटिस जारी कर परिणाम जारी होने की संभावित तारीख बताई गई थी। आईसीएआई के हालिया नोटिस के अनुसार, जनवरी सत्र की सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 4 मार्च को जारी कर सकता है।
Important Announcement- The Result of the Information Systems Audit [ISA] Assessment Test held in January 2025 is likely to be declared on Tuesday, 4th March 2025 and same can be accessed by candidates on Institute's website https://t.co/X1aB5lAt1c pic.twitter.com/ZyyPMfXjmA
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) February 28, 2025
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2025
परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष, आईसीएआई ने 7 फरवरी 2024 को दिसंबर 2023/जनवरी 2024 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।
आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा शेड्यूल
आईसीएआई ने सीए मई 2025 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार:
- सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा: 15, 17, 19 और 21 मई 2025
- सीए इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा: 3 मई से 14 मई 2025
आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 1 मार्च 2025
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2025
- लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
ICAI CA Foundation Result 2025: कैसे चेक करें
- सबसे पहले icai.nic.in. वेबसाइट पर जाएं।
- "सीए फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X