ICAI CA Foundation Result OUT: आईसीएआई सीए का रिजल्ट जारी, 25 हजार से ज्यादा छात्रों ने पास की परीक्षा
ICAI CA Foundation Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा मई/जून 2023 परीक्षाओं के लिए सीए फाउंडेशन कोर्स का परिणाम जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा मई/जून 2023 परीक्षाओं के लिए सीए फाउंडेशन कोर्स का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- icai.org पर परिणाम देख सकते हैं। सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए 103517 छात्रों में से 25860 उत्तीर्ण हुए हैं।
आईसीएआई फाउंडेशन परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अब अंकों का विवरण डाक द्वारा प्राप्त होगा। यदि उन्हें घोषणा की तारीख से 4 से 5 सप्ताह के भीतर समान प्राप्त नहीं होता है, तो वे आईसीएआई को आधिकारिक ईमेल पते- dms_examhelpline@icai.in पर लिख सकते हैं।
ICAI CA Foundation Result 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाएं।
-
वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें
कमेंट
कमेंट X