ICAI CA Result 2022: सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक और डाउनलोड
ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जल्द ही आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2022 के परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation December 2022 Exam Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जल्द ही आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2022 के परिणाम की घोषणा की जा सकती है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन के परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 14 दिसंबर, 2022 से 20 दिसंबर, 2022 के बीच किया गया था।
आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल के ट्वीट के मुताबिक- सीए फाउंडेशन का रिजल्ट 30 जनवरी से छह फरवरी, 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी करने को लेकर अंतिम एवं निश्चित तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। हालांकि, आईसीएआई द्वारा जल्द ही अंतिम तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। सीए फाउंडेशन परीक्षा चार पेपरों - पेपर एक और पेपर दो दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और पेपर तीन और पेपर चार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए गए थे।
ICAI CA Foundation December 2022 Exam Results चेक करने की आसान प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं। -
यहां होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें। -
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें। -
भविष्य की जरूरत के लिए उम्मीदवार रिजल्ट की प्रिंट आउट हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X