फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Final Results Likely Tomorrow, Check Steps To Download Scores

ICAI CA Final November Result: कल जारी हो सकता है सीए फाइनल का रिजल्ट, इन आसान तरीके से कर सकेंगे चेक

Wed, 25 Dec 2024 11:03 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Dec 2024 11:03 AM IST
सार

ICAI CA Final November Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कल सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हाल, में ही आईसीएआई के अधिकारी धीरज खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
ICAI CA Final Results Likely Tomorrow, Check Steps To Download Scores
ICAI CA Final November Result - फोटो : freepik

विस्तार

ICAI CA Final November Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 26 दिसंबर 2024 तक सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन


सीए फाइनल परीक्षाएं 3 से14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप I की परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को हुई और ग्रुप II की परीक्षाएं 9, 11 और 14 नवंबर 2024 को आयोजित हुई। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (देर शाम) को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।" 


उम्मीदवारों को सीए फाइनल नवंबर 2024 के परिणाम पर उल्लिखित अपने नाम और रोल नंबर को सत्यापित करना चाहिए। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को किसी भी सुधार के लिए ICAI से संपर्क करना होगा।सीए फाइनल परीक्षा परिणाम 2024 पर उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति की जांच जरूर करें। 

सीए फाइनल परीक्षा नवंबर 2024 को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। सीए फाइनल 2024 परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in/caresult) पर जाएं।  
  • अब "अंतिम" टैब पर क्लिक करें ।
  • निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • संकेतानुसार सत्यापन कैप्चा पूरा करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed