CA Result 2022: सीए मई सत्र परीक्षा के परिणाम जारी, जानें कौन बना टॉपर
CA Result 2022: जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए मई, 2022 सत्र की परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि परिणाम शुक्रवार 15 जुलाई, 2022 को जारी किए गए हैं। छात्रों को परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त होगा। इसे लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया था। आइए जानते हैं कि क्या है परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया..
ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने बुधवार को किए गए अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि सीए मई सत्र की परीक्षा के परिणाम को आज 15 जुलाई, 2022 या कल 16 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
इन्होंने किया टॉप
सीए मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में मुंबई के मीत अनिल शाह ने पहला स्थान (AIR-1) प्राप्त किया है। उन्हें 642 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर 639 अंकों के साथ जयपुर के अक्षत गोयल और तीसरे स्थान पर 611 अंकों के साथ में सुरत की सृष्टि के सांघवी रही हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए मई सत्र की परीक्षा का आयोजन 14 मई से लेकर 30 मई, 2022 तक किया गया था। बता दें कि सीए की परीक्षा को देश की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार मई और नवंबर महीने में किया जाता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को ओवरऑल 50 फीसदी अंक और हर विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाने होते हैं।
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकीरिक वेबसाइट icaiexam.icai.org या caresults.icai.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे CA Final May 2022 result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X