ICAI CA Final May 2025: सीए फाइनल परीक्षा के नतीजों का इंतजार, जानें कब जारी होने की उम्मीद; सीए ने दी जानकारी
ICAI CA Final May 2025: सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है। संभावना है कि नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह के आसपास आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Final May 2025: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) की ओर से सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा के नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल के अनुसार, 3 या 4 जुलाई के आसपास मई की सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजों की घोषणा के बाद अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
सीए खंडेलवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जो लोग 25 मई के परीक्षा परिणाम के बारे में पूछ रहे हैं, कृपया ध्यान दें कि पिछले अनुभव के आधार पर, परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं - संभवतः 3 या 4 जुलाई के आसपास।"
16 से 24 मई के बीच हुई थी परीक्षा
आईसीएआई ने सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा 16 से 24 मई के बीच आयोजित की थी। प्रारंभ में, मई सत्र के लिए परीक्षा 9 से 14 मई, 2025 तक निर्धारित की गई थी। हालांकि, संस्थान ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी थी।
सीए फाइनल योग्यता अंक मानदंड के अनुसार, योग्य घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
सीए फाइनल परीक्षा साल में तीन बार
गौरतलब है कि इस साल मार्च में आईसीएआई ने घोषणा की थी कि सीए फाइनल परीक्षाएं अब साल में दो बार की बजाय तीन बार आयोजित की जाएंगी। इसके अनुसार, आईसीएआई परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X