फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Final Inter May 2023 Result Out Today; here’s how to download

ICAI CA Results: आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर मई 2023 का परिणाम जारी; ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 05 Jul 2023 12:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

ICAI CA Final Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा बुधवार 05 जुलाई 2023 को की गई।

विज्ञापन
ICAI CA Final Inter May 2023 Result Out Today; here’s how to download
ICAI CA Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA Final Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा बुधवार 05 जुलाई 2023 को कर दी गई है। नतीजे घोषित होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले आईसीएआई परीक्षा सचिव एसके गर्ग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मई 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बुधवार, 05 जुलाई, 2023 को घोषित होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

 

ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर कोर्स परीक्षा 03, 06, 08 और 10 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप II की परीक्षा 12, 14, 16 और 18 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप 1 के लिए फाइनल कोर्स परीक्षा 02, 04, 07 और 09 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप III की परीक्षा का आयोजन 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को किया गया था। यह ध्यान दिया जाए कि उपरोक्त वेबसाइट पर परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को उसके रोल नंबर के साथ पंजीकरण नंबर भी दर्ज करना होगा।
 

सीए फाइनल मई 2023 टॉपर्स AIR फर्स्ट रैंक AIR सेकेंड रैंक AIR थर्ड रैंक
नाम जैन अक्षय रमेश कल्पेश जैन जी प्रखर वार्ष्णेय
शहर अहमदाबाद चेन्नई नई दिल्ली
रोल नंबर 602848 617319 630530
अंक 616/800 603/800 574/800
प्रतिशत 77 75.38 71.75

 

विज्ञापन

सीए इंटर मई 2023 टॉपर्स AIR फर्स्ट रैंक AIR सेकेंड रैंक AIR थर्ड रैंक
नाम वाई गोकुल साईं श्रीकर नूर सिंगला काव्या संदीप कोठारी
शहर हैदराबाद पटियाला मुंबई
रोल नंबर 168853 220026 208054
अंक 688/800 682/800 678/800
प्रतिशत 86 85.25 84.75


ICAI CA Final Inter Result डाउनलोड करने के आसान चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिजल्ट लाइव होने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed