{"_id":"68ce41b8e37e568c120aa57d","slug":"icai-ca-exams-2025-revised-schedule-for-intermediate-final-in-kathmandu-new-dates-from-oct-5-11-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Exam 2025: काठमांडू में स्थगित सीए परीक्षा अब अक्तूबर में होगी; आईसीएआई ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Exam 2025: काठमांडू में स्थगित सीए परीक्षा अब अक्तूबर में होगी; आईसीएआई ने जारी किया कार्यक्रम
Sat, 20 Sep 2025 11:25 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:25 AM IST
सार
ICAI CA September Exam 2025: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की नई तारीखें जारी की हैं। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किया गया संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) इन नई तिथियों के लिए भी मान्य रहेगा।
विज्ञापन
ICAI CA Exam 2025
- फोटो : Amar ujala graphics
विस्तार
ICAI CA Exam 2025: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने काठमांडू (नेपाल) में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की नई तारीखें जारी की हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये परीक्षाएं अब 5 से 11 अक्तूबर 2025 तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
परीक्षा स्थल और समय
परीक्षाएं पहले की तरह ही केंद्र डी.ए.वी. सुशील केडिया विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, जवालाखेल, ललितपुर, काठमांडू (नेपाल) में होंगी। समय भी वही रहेगा- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (IST)। हालांकि, CA फाइनल पेपर-6 की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे (IST) रहेगा। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किया गया संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) इन नई तिथियों के लिए भी मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट करें परीक्षा का संशोधित कार्यकर्म
| परीक्षा | नई तारीख | पुरानी तारीख |
|---|---|---|
| इंटरमीडिएट (ग्रुप I) पेपर-3, टैक्सेशन | 5 अक्तूबर 2025 | 9 सितंबर 2025 |
| फाइनल (ग्रुप II) पेपर-4, डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन | 6 अक्तूबर 2025 | 10 सितंबर 2025 |
| इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-4, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग | 7 अक्तूबर 2025 | 11 सितंबर 2025 |
| फाइनल (ग्रुप II) पेपर-5, इंडायरेक्ट टैक्स लॉज़ | 8 अक्तूबर 2025 | 12 सितंबर 2025 |
| इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-5, ऑडिटिंग एंड एथिक्स | 9 अक्तूबर 2025 | 13 सितंबर 2025 |
| फाइनल (ग्रुप II) पेपर-6, इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस | 10 अक्तूबर 2025 | 14 सितंबर 2025 |
| इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-6, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट | 11 अक्तूबर 2025 | 15 सितंबर 2025 |
कमेंट
कमेंट X