फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Exams 2025: Revised schedule for Intermediate & Final in Kathmandu, new dates from Oct 5-11

ICAI CA Exam 2025: काठमांडू में स्थगित सीए परीक्षा अब अक्तूबर में होगी; आईसीएआई ने जारी किया कार्यक्रम

Sat, 20 Sep 2025 11:25 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 11:25 AM IST
सार

ICAI CA September Exam 2025: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की नई तारीखें जारी की हैं। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किया गया संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) इन नई तिथियों के लिए भी मान्य रहेगा।
 

विज्ञापन
ICAI CA Exams 2025: Revised schedule for Intermediate & Final in Kathmandu, new dates from Oct 5-11
ICAI CA Exam 2025 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI CA Exam 2025: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने काठमांडू (नेपाल) में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की नई तारीखें जारी की हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये परीक्षाएं अब 5 से 11 अक्तूबर 2025 तक आयोजित होंगी।

विज्ञापन

परीक्षा स्थल और समय

परीक्षाएं पहले की तरह ही केंद्र डी.ए.वी. सुशील केडिया विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, जवालाखेल, ललितपुर, काठमांडू (नेपाल) में होंगी। समय भी वही रहेगा- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (IST)। हालांकि, CA फाइनल पेपर-6 की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे (IST) रहेगा। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किया गया संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) इन नई तिथियों के लिए भी मान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें परीक्षा का संशोधित कार्यकर्म

परीक्षा नई तारीख पुरानी तारीख
इंटरमीडिएट (ग्रुप I) पेपर-3, टैक्सेशन 5 अक्तूबर 2025 9 सितंबर 2025
फाइनल (ग्रुप II) पेपर-4, डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन 6 अक्तूबर 2025 10 सितंबर 2025
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-4, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग 7 अक्तूबर 2025 11 सितंबर 2025
फाइनल (ग्रुप II) पेपर-5, इंडायरेक्ट टैक्स लॉज़ 8 अक्तूबर 2025 12 सितंबर 2025
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-5, ऑडिटिंग एंड एथिक्स 9 अक्तूबर 2025 13 सितंबर 2025
फाइनल (ग्रुप II) पेपर-6, इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस 10 अक्तूबर 2025 14 सितंबर 2025
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर-6, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट 11 अक्तूबर 2025 15 सितंबर 2025

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed