फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Exams 2021: ICAI Reopen Application Window CA Intermediate CA Final Exams

आईसीएआई : सीए इंटर- फाइनल परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू

Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
सार

आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल परीक्षा 2021 के लिए आवेदन विंडो को दोबारा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
ICAI CA Exams 2021: ICAI Reopen Application Window CA Intermediate CA Final Exams
icai

विस्तार

आईसीएआई सीए एग्जाम 2021 : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) यानी आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल परीक्षा 2021 के लिए आवेदन विंडो को दोबारा शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट  icai.org पर जाकर छह मई, 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


संस्थान ने कहा कि यह छात्रों के लिए आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा मई 2021 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। इस अवधि के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 600 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।  आवेदन विंडो सीए फाइनल, इंटरमीडिएट (आईपीसी), इंटरमीडिएट, पोस्ट योग्यता कोर्सेज इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट (आईआरएम), टेक्नीकल एग्जामिनेशन, इंटरनेशनल टेक्सेशन - असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) आदि परीक्षाओं के लिए चार मई, 2021 को फिर से शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन

इससे पहले देशभर में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं। वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान भी बेहाल और लाचार नजर आ रहे हैं। ऐसेे हालातों के मद्देनजर, आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा को मई 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था।

संस्थान ने कहा, सीए इंटर की परीक्षा 22 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी और सीए की फाइनल परीक्षा 21 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा की नई तारीखें अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने से कम से कम 25 दिन पहले टाइमटेबल की घोषणा कर दी जाएगी। 
 

बनना चाहते हैं सीए तो ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  www.icai.org पर जाएं।
  • सीए पोर्टल पर  क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें।
  • अब ऑनलाइन फीस सबमिट कर लें।
  • फॉर्म सबमिट कर लें। 
  • अब इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed