फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Exam May 2022 Application Window Reopens Know How to Apply Here

ICAI CA Exam: सीए परीक्षा मई 2022 के लिए आवेदन विंडो फिर से खुली, यह आखिरी मौका

Sun, 27 Mar 2022 10:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 10:18 PM IST
सार

ICAI CA Exam May 2022 Application Window Reopens: सीए परीक्षा मई 2022 (CA Exams May 2022) में उपस्थित होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें, अन्यथा वे परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। 

विज्ञापन
ICAI CA Exam May 2022 Application Window Reopens Know How to Apply Here
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA Exam May 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई में निर्धारित आईसीएआई सीए परीक्षा 2022 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया है। सीए परीक्षा मई 2022 (CA Exams May 2022) में उपस्थित होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें, अन्यथा वे परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। 

विज्ञापन

आईसीएआई की ओर से फरवरी में सीए परीक्षा मई 2022 को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के तहत सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए पोर्टल शनिवार को फिर से खोल दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार जो पहले परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत नहीं कर पाए थे, वे अब आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन

ICAI CA Exam May 2022: घोषणा पत्र भरना भी बेहद जरूरी

आईसीएआई ने कहा कि पुराने पाठ्यक्रम से संबंधित कई छात्र नए पाठ्यक्रम में परिवर्तित नहीं हो सके, जिसके कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा मई 2022 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए एक और मौका दिया जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार, आईसीएआई (ICAI) सीए मई परीक्षा 2022 फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, सीए उम्मीदवारों को घोषणा पत्र भरना भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

 

ICAI CA Exam May 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • सीए फाउंडेशन परीक्षा : 23, 25, 27, 29 मई, 2022

  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 15, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30 मई, 2022

  • सीए फाइनल कोर्स परीक्षा : 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 मई, 2022

 

विज्ञापन

ICAI CA परीक्षा मई 2022 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, परीक्षा टैब पर क्लिक करें और सीए मई परीक्षा अधिसूचना का चयन करें।
  3. अब, या तो लॉगिन पर क्लिक करें या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करें।
  4. पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें और दस्तावेज भी अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 का पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed