फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS RRB PO Prelims 2023 Admit Card Out check and download at ibps.in

RRB PO Admit Card 2023: आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 23 Jul 2023 05:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 23 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

IBPS RRB PO Prelims 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन निकाय (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
IBPS RRB PO Prelims 2023 Admit Card Out check and download at ibps.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IBPS RRB PO Prelims 2023 Admit Card Out: बैंकिंग कार्मिक चयन निकाय (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन वैध आईडी प्रमाण के साथ अपने प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी ले जानी होगी। परीक्षाएं अगस्त और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की इस भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-ए अधिकारियों के लिए आरआरबी सीआरपी बारहवीं के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 06 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा और आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 06 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार पोर्टल पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तर्क और मात्रात्मक रूझान की 40-40 अंकों की दो परीक्षाएं होंगी। सभी 80 प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक काट लिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XII पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed