फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS released important notice for Manipur candidates at ibps.in, Check for IBPS SO Exam 2023

IBPS SO 2023: आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा पर आया नया अपडेट, ये उम्मीदवार कर सकते हैं एग्जाम सेंटर में बदलाव

Sat, 23 Dec 2023 03:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 03:14 PM IST
सार

IBPS SO Exam 2023: आईबीपीएस एसओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है। संस्थान ने कुछ उम्मीदवारों के लिए केन्द्र में बदलाव का विकल्प उपलब्ध कराया है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
IBPS released important notice for Manipur candidates at ibps.in, Check for IBPS SO Exam 2023
IBPS SO Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS SO Exam 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस एसओ परीक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। यह अपडेट उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने परीक्षा केन्द्र के लिए मणिपुर (इम्फाल) को चुना था। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक सूचना आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Trending Videos

केन्द्र परिवर्तन का दिया विकल्प

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संस्थान ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन तक करें केन्द्र में परिवर्तन

विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बदलने का लिंक 26 दिसंबर को सक्रिय हो जाएगा और 27 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों से केंद्र परिवर्तन का विकल्प प्राप्त होने पर, उन्हें उनके चुने हुए केंद्रों के स्थान आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जारी हो चुका है एडमिट कार्ड

आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

आईबीपीएस एसओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में 125 अंकों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण शामिल है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 3 खंड होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित कट-ऑफ अंकों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed