IBPS PO 2023: आईबीपीएस पीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड; जानें कब होगी परीक्षा
IBPS PO Mains 2023: आईबीपीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO Mains Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO 2023) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा को लेकर संस्थान ने कहा है, "कोई भी पात्र व्यक्ति उस परीक्षा के लिए केवल एक उम्मीदवार के लिए लेखक (Scribe) के रूप में अपना पंजीकरण करा सकता है। यदि एक ही परीक्षा में एक ही लेखक (Scribe) एक से अधिक उम्मीदवारों के लिए उपस्थित होता है, तो लेखक और संबंधित उम्मीदवार दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।"
IBPS PO 2023: कुल पद
आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती अभियान तहत भाग लेने वाले बैंकों में कुल 3049 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे नीचे बताए तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है।
IBPS PO 2023: 5 नवंबर को होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2023 परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न और 25 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे।
IBPS PO 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Call letter for IBPS PO Mains 2023 exam link' पर क्लिक करें।
- पृष्ठ आपको अधिसूचना पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।
- अब आईबीपीएस पीओ मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ हॉल टिकट प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसका एक प्रिंटआउट ले लें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सहेजें।
कमेंट
कमेंट X