फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS PO admit card 2023 released at ibps.in exam begins on September 23

IBPS PO Admit Card 2023: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 15 Sep 2023 09:49 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

IBPS PO Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
IBPS PO admit card 2023 released at ibps.in exam begins on September 23
IBPS PO Recruitment 2021 - फोटो : My result plus

विस्तार

IBPS PO Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

23 सितंबर से होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ परीक्षा 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। अगर परीक्षा के समय अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर लिखी होगी ये जानकारी

आईबीपीएस पीओ परीक्षा एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र और पता, पोस्ट नाम, परीक्षा केंद्र कोड, लिंग (पुरुष/महिला), आवेदक का फोटो, जन्म की तारीख, वर्ग, परीक्षा दिवस निर्देश आदि जानकारी लिखी होगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Online Pre-Examination Training for Candidates who Opted for PET under CRP-PO -XIII' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed