फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAF Agniveer Vayu Recruitment 2022 Notification Out Apply Online at agnipathvayu.cdac.in Check Sarkari Naukri

IAF Agniveer Recruitment : वायुसेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से कर सकते हैं आवेदन

Sun, 06 Nov 2022 11:42 AM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sun, 06 Nov 2022 11:42 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 7 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2022 Notification Out Apply Online at agnipathvayu.cdac.in Check Sarkari Naukri
वायुसैनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु 2022 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अग्निवीर वायु (IAF Agniveer Vayu 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 7 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है। आईएएफ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। उम्मीदवार 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

Agniveervayu recruitment 2023: उम्मीदवारों की आयु सीमा
27 जून 2002 और 27 दिसंबर 2005 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार अग्निवीर वायु 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। नामांकन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Agniveervayu recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता मुख्य तौर पर मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास है। इसमें भी इंग्लिश विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। इसके लिए भी शैक्षिक योग्यता को लेकर बहुत सी अर्हताएं हैं जिनके विषय में पता करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 250 रुपए शुल्क देना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी माध्यम से हो सकता है।
विज्ञापन

Agniveervayu recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया में चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, दूसरे चरण में भी ऑनलाइन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। साथ ही एडेप्टेबिलिटी टेस्ट वन और टू होगा और तीसरे चरण में मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट फरवरी में प्रकाशित होगी। आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।  पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी हो। वे सीना 5 सेमी फुला सके।

एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की यह दूसरी बार भर्ती
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की यह दूसरी बार भर्ती निकली है।

भर्ती से जुड़ी अन्य बातें
  • वायुसेना अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
  • अग्निवीर ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे।
  • सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
  • अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed