IIT: हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास ने शुरू की 'होप फॉर कैंसर' पहल, 56 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद
Hyundai Motor India Foundation: हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास ने 'होप फॉर कैंसर' पहल की शुरुआत की है, जिसके लिए 56 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद तय की गई है। यह अभियान कैंसर रोगियों के समर्थन और जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
विस्तार
IIT Madras: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा, हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने आईआईटी-मद्रास के सहयोग से 'हुंडई होप फॉर कैंसर' पहल शुरू की है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए 56 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य अगले चार वर्षों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र और हरियाणा में 225 से अधिक कैंसर जागरूकता और जांच शिविर आयोजित करना है।
रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के सहयोग से भारत में बाल चिकित्सा कैंसर देखभाल में बदलाव लाने के लिए समर्पित हुंडई होप फॉर कैंसर पहल शुरू की है।"
एचएमआईएफ की पहल ने अब तक 11,000 से अधिक लोगों तक बनाई पहुंच
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एसोसिएट वाइस-प्रेसिडेंट और वर्टिकल हेड-कॉर्पोरेट अफेयर्स, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल, पुनीत आनंद ने कहा, "हुंडई होप फॉर कैंसर हमारे इस दृढ़ विश्वास को दर्शाता है कि तकनीक, करुणा और सहयोग कैंसर देखभाल में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकते हैं।"
आनंद ने कहा, "3 करोड़ रुपये के समर्पित कैंसर देखभाल कोष सहित 56 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता के साथ, एचएमआईएफ शीघ्र पहचान, अनुसंधान, उपचार और सामुदायिक आउटरीच प्रयासों तक समान पहुंच बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंच चुका है।"
कमेंट
कमेंट X