{"_id":"5e525e288ebc3ef3e068cb6a","slug":"hyderabad-conjoined-twins-got-permission-to-give-10th-class-exam-seperately","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दसवीं की परीक्षा अलग -अलग दें सकेंगी सिर से जुड़ी वीणा-वानी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब दसवीं की परीक्षा अलग -अलग दें सकेंगी सिर से जुड़ी वीणा-वानी
Sun, 23 Feb 2020 05:32 PM IST
Trainee Trainee
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
वीणा और वानी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के रहने वाली वीणा और वानी जन्म से ही शारीरिक रूप से जुड़ी हुई हैं। जब उनका जन्म हुआ तो दोनों का सिर आपस में जुड़ा हुआ था। बचपन से ही खाना-पीना, उठना-बैठना, सोना आदि सब काम एक साथ होता है।
विज्ञापन
वीणा-वानी का जन्म साल 2003 में हैदराबाद के वारंगल जिले में हुआ। अब दोनों की दसवीं बोर्ड परीक्षा का समय आ गया है। इसपर वीणा-वानी ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वे दोनों दसवीं कक्षा की परीक्षा व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग देना चाहती हैं। पहले तो तेलंगाना के शिक्षा विभाग इस बात को लेकर असमंजस में था कि दोनों को एक ही मानें या अलग-अलग मानकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दें।
विज्ञापन
हैदराबाद की जिला शिक्षा अधिकारी बी. वेंकट नरसम्मा ने कहा कि 'हमने नवंबर 2019 में वीणा और वाणी के मामले पर राज्य सरकार को दिशा-निर्देश मांगते हुए चिट्ठी लिखी थी। हालांकि बाद में इसका निर्णय जिला स्तर पर ही किया गया था।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : UPSC Recruitment 2020 : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां है आवेदन लिंक
बता दें कि वीणा और वाणी को सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएसई) यानि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अलग-अलग बैठने की अनुमति मिल गई है। यहां तक की जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें अलग-अलग हॉल टिकट भी दिया जाएगा।
मालूम हो कि मेडिकल साइंस में भी यह बात साबित हो चुकी है कि एक-दूसरे से जुड़े हुए जुड़वां बच्चे (कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स) दो अलग-अलग व्यक्ति हैं जो शारीरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए रहते हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X