फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HTET Exam 2024: New schedule of Haryana Teacher Eligibility Test announced; Written exam will be held in July

HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का नया कार्यक्रम घोषित; जुलाई में इन तिथियों में होगा एग्जाम

Wed, 21 May 2025 07:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 21 May 2025 07:49 PM IST
सार

HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की एग्जाम तिथि की घोषणा हो गई है। पात्रता परीक्षा 26-27 जुलाई के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, उनको परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
HTET Exam 2024: New schedule of Haryana Teacher Eligibility Test announced; Written exam will be held in July
HTET Exam Date 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HTET Exam 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की परीक्षा तिथि के बारे में घोषणा की है। एचटीईटी परीक्षा तिथि 2025 (स्तर 3, 2, 1) को लगातार 2 दिनों यानी 26 और 27 जुलाई 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। हालांकि पहले ही बोर्ड प्रशासन पात्रता परीक्षा को लेकर तैयारियां कर रहा था। बता दें कि 2024 में एचटीईटी परीक्षा नहीं हो पाई थी। जो अब आयोजित करवाई जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया था कि बोर्ड ने एचटीईटी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। बोर्ड सचिव और चेयरमैन का पद रिक्त होने के चलते यह परीक्षा अटकी हुई थी। लेकिन अब दोनों पद भरे हुए हैं। पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए गृह जिले में ही सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें अधिक भाग-दौड़ ना करनी पड़े। हालांकि यह नियम पहले से ही लागू है कि गृह जिले में सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में हम सीसीटीवी और जैमर लगवाएंगे। ताकि कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ना लेकर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर और फरवरी में स्थगित हुई थी परीक्षा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा को पहले दिसंबर और फिर फरवरी में  स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने के बाद, बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होनी थी। फिर बोर्ड ने नई तिथियों का एलान करते हुए बताया कि परीक्षा 8 और 9 फरवरी को आईओजित होगी। हालांकि बाद मे इसको भी स्थगित कर दिया गया था।

परीक्षा पैटर्न 2025

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

नए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आवेदन पहले ही मंगवा लिए थे। उसमें उम्र के नियम और शर्तें वे ही रहेंगी। नए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे। इसलिए नए अभ्यार्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे। जहां तक सवाल उम्र या अन्य इस प्रकार का है तो वह नया नहीं है। सभी पूर्व के ही लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed