HSSC CET Notification 2024: हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए इस दिन जारी हो सकती है अधिसूचना, जानें योग्यता मानदंड
HSSC CET 2024 Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए इस हफ्ते अधिसूचना जारी कर सकता है। इस सरकारी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC CET 2024 Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC CET) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। इस परीक्षा के लिए अधसिूचना नवंबर की शुरुआत में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की उम्मीद है। आयोग परीक्षा दिसंबर में आयोजित कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है, जो ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक है। जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को अनिवार्य कर दिया है।
इसके लिए 10वीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
वैध सीईटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-सी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक पद समूह के लिए एक सामान्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक महत्व से तैयार की गई योग्यता सूची के आधार पर होगा।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पुराने सीईटी के नियमों में बदलाव किया है। इससे पहले इस परीक्षा में सामाजिक और आर्थिक आधार पर उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब उम्मीदवारों को केवल सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाएं।
- अब अपना आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट में लॉग इन करें।
- यहां अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करे दें।
कमेंट
कमेंट X