फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HSSC CET Answer Key 2025 Released: Raise Objections by August 1, Check How to Download

HSSC CET Answer Key 2025: हरियाणा सीईटी उत्तर कुंजी जारी, एक अगस्त तक दर्ज करवाएं आपत्ति; ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 30 Jul 2025 09:02 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Jul 2025 09:02 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी  2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न में आपत्ति है, तो एक अगस्त तक दर्ज करवा सकते है।

विज्ञापन
HSSC CET Answer Key 2025 Released: Raise Objections by August 1, Check How to Download
HSSC - फोटो : https://hssc.gov.in/

विस्तार

HSSC CET Answer Key 2025 Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई CET परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी आंसर-की ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 1 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

इतना लगेगा आपत्ति शुल्क 

अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 250 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट कोड और उत्तर का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। आयोग द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम माना जाएगा और उसी के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रुप C के पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा सीईटी परीक्षा के माध्यम से हरियाणा में ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा जैसे कांस्टेबल भर्ती, पुलिस विभाग, जेल और होमगार्ड आदि में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि अब स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों के 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे, जो पहले सिर्फ चार गुना होते थे।

स्कोर तीन साल तक मान्य

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।

HSSC CET Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड?

  • एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Public Notice’ सेक्शन में "CET Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक (https://cet2025groupc.hryssc.com) पर जाएं।
  • अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिख रही Answer Key PDF डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed