फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSOS Result 2026 Declared: Class 8, 10 and 12 Results Out, 64.57% Students Pass in Class 12

HPSOS Result 2026: हिमाचल बोर्ड ओपन स्कूल के कक्षा 8वीं, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, इंटर में 64.57% बच्चे पास

Tue, 26 May 2026 10:40 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 26 May 2026 10:40 AM IST
सार

HPSOS Result 8th-10th OUT: हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSOS Result 2026 Declared: Class 8, 10 and 12 Results Out, 64.57% Students Pass in Class 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HPSOS 12th Result OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

8वीं में 61.06% छात्र पास

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) कक्षा 8वीं परीक्षा 2026 में कुल 208 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 127 छात्र सफल घोषित किए गए। वहीं, 2 छात्र फेल हुए, जबकि 63 छात्रों को पुनः उपस्थित (Re-Appear) होना होगा। इसके अलावा 16 छात्रों का परिणाम विभिन्न कारणों से लंबित रहा। कक्षा 8वीं का कुल पास प्रतिशत 61.06% दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कक्षा 10वीं में कुल 3,895 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 2,129 छात्र पास हुए और पास प्रतिशत 54.66% रहा। वहीं, 12वीं परीक्षा में 5,275 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 3,406 छात्र सफल रहे। इंटरमीडिएट (12वीं) का कुल पास प्रतिशत 64.57% दर्ज किया गया, जो तीनों कक्षाओं में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कक्षा कुल उम्मीदवारों की संख्या पास फेल पुनः उपस्थित आरएलई आरएलएफ आरएलडी पीआरएस पीआरसी डीआईएस पास प्रतिशत
आठवीं 208 127 2 63 16 - - - - - 61.06%
दसवीं 3895 2129 24 1639 76 27 20 - - - 54.66%
बारहवीं 5275 3406 37 1662 7 153 8 14 3 - 64.57%

Trending Videos

RLE का मतलब है कि पात्रता से जुड़ी वजह से रिजल्ट में देरी हुई है। RLF का मतलब है कि फीस की वजह से रिजल्ट रोका गया है। RLD का मतलब है कि किसी गलती या गड़बड़ी के कारण रिजल्ट में देरी हुई है। PRS का मतलब है कि पिछला रिजल्ट मान्य है, PRC का मतलब है कि पिछला रिजल्ट रद्द कर दिया गया है, और DIS का मतलब है कि छात्र को अयोग्य घोषित किया गया है।

जानें पुनर्मूल्यांकन, पुनः जांच और पुनः परीक्षा के बारे में

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने नंबर दोबारा जांचने (पुनर्मूल्यांकन) या कॉपी फिर से चेक कराने (पुनः जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10.06.2026 तक अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए कम से कम 20% अंक होना जरूरी है और यह केवल लिखित परीक्षा पर लागू होगा। इसकी फीस 1000 रुपये प्रति विषय (पुनर्मूल्यांकन) और 800 रुपये प्रति विषय (पुनः जांच) है।

जिन छात्रों का रिजल्ट पुनः उपस्थित या पास दिखाया गया है, वे सुधार परीक्षा या पुनः परीक्षा के लिए सितंबर 2026 सत्र में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 05.06.2026 से 30.06.2026 तक बिना लेट फीस और 01.07.2026 से 13.07.2026 तक 1000 रुपये लेट फीस के साथ जमा किए जा सकते हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result/परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (8वीं, 10वीं या 12वीं) का संबंधित रिजल्ट लिंक चुनें।
  • लॉगिन पेज खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

समस्या आने पर क्या करें?

परिणाम से संबंधित किसी भी प्रश्न या समस्या के लिए छात्र बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मिडिल/मैट्रिक के लिए 01892-242199 और प्लस टू के लिए 01892-242152 नंबर दिए गए हैं। ये सभी संपर्क नंबर कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hphose.com पर भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed