{"_id":"5dbfba828ebc3e016f0b4727","slug":"hpsos-12th-result-2019-available-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSOS 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPSOS 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक
Mon, 04 Nov 2019 11:13 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Exams
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HPSOS 12 th Result 2019 घोषित: HPBOSE ने HPSOS 12वीं परिणाम घोषित किया है। इन्हें HPBOSE के आधिकारिक पोर्टल यानी hpbose.org पर लॉग इन करके देखा जा सकता है। बता दें कि परीक्षा में कुल 10,167 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 5,310 पास हुए हैं, और 4,244 को फिर से पेश होना है। पास प्रतिशत 52.23% है।
विज्ञापन
जो छात्र भर्ती या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने अध्ययन केंद्रों के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग आवेदन केवल 18 नवंबर, 2019 तक स्वीकार किए जाएंगे। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, और प्रति विषय रीचेकिंग के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन है। किसी भी परिस्थिति में बोर्ड ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
HPBOSE ने 12वीं कक्षा के SOS छात्रों के लिए 12 सितंबर, 2019 से 26 सितंबर, 2019 तक परीक्षा आयोजित की थी। इस बार बोर्ड ने 37 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किए हैं। पिछली बार कक्षा 12वीं के परिणाम 34 दिनों में घोषित किए गए थे। साथ ही पिछले साल, बोर्ड ने उसी तारीख को कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम प्रकाशित किया था। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि 10वीं कक्षा के लिए एचपी एसओएस सितंबर 2019 का परिणाम भी बहुत जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या है हेल्थ इमरजेंसी? Delhi-NCR में हुई लागू
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X