फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE HP Board Class 10 Result 2026 on May 10 at 11 AM, Direct link to download marksheet

HP 10th Result 2026: यहां रोल नंबर डालकर देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट, जानें पिछले 5 वर्षों में कब-कब हुआ जारी

Sun, 10 May 2026 09:36 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 10 May 2026 09:36 AM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 मई को सुबह 11 बजे जारी होगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 3 से 28 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...

विज्ञापन
HPBOSE HP Board Class 10 Result 2026 on May 10 at 11 AM, Direct link to download marksheet
HPBOSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HP Board Class 10 Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल ऑफ एजुकेशन 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 10 मई सुबह 11 बजे जारी करेगा। बोर्ड परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पिछले पांच वर्षों की तुलना में बोर्ड इस बार सबसे जल्दी नतीजे घोषित कर रहा है। पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

मार्च में हुई थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं 2026 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। इससे पहले बोर्ड ने 4 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 92.02 फीसदी दर्ज किया गया था। अभी पंजीकरण करें...
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में कब आया रिजल्ट?

वर्ष रिजल्ट जारी होने की तारीख
2025 15 मई
2024 7 मई
2023 25 मई
2022 29 जून
2021 5 जुलाई

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर या एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड देख सकें। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, जन्मतिथि, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस और डिवीजन जैसी जानकारी दर्ज होगी।

ग्राफिक पर क्लिक कर पंजीकरण करें:

अमर उजाला पर ऐसे करें रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले amarujala.com वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब बोर्ड की सूची में “हिमाचल बोर्ड” चुनें।
  • इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्र रिजल्ट जारी होते ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए इसी पेज पर जाकर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed