HP 10th Result 2026: पंजीकरण, स्टेबल इंटरनेट..., रिजल्ट से पहले ये तैयारियां जरूर करें, फटाफट मिलेगा परिणाम
HPBOSE HP Board 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम आज 10 मई को सुबह 11 बजे जारी होगा। रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पहले से कुछ तैयारियां जरूर करनी चाहिए।
रिजल्ट आपको अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिलेगा।
हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं के 93,564 छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को सुबह 11 बजे नतीजे जारी करने वाला है। रिजल्ट देखते समय किसी परेशानी से बचने के लिए छात्रों को पहले से जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए। नीचे जानें वे जरूरी बातें, जिनसे आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
पंजीकरण करने से होगी आसानी
विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें। हिमाचल बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं।
परिणाम पेज को कर लें बुकमार्क
अमर उजाला वेबसाइट को पहले से ही अपने मोबाइल या लैपटॉप में ओपन करके रखें या बुकमार्क कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको वेबसाइट खोजने में समय नहीं लगेगा और आप तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे। यह छोटी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
रोल नंबर रखें तैयार
रिजल्ट देखने के समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका रोल नंबर होता है, जोकि एडमिट कार्ड पर लिखा होता है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से ही सुरक्षित स्थान पर रखें। कई बार आखिरी समय पर रोल नंबर ढूंढने में देरी हो जाती है, जिससे घबराहट बढ़ सकती है। ऐसे में पहले से तैयारी रखने से आप बिना किसी तनाव के तुरंत अपना परिणाम देख पाएंगे।
इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र लॉग इन करते हैं, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि आप रिजल्ट से पहले ही अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई की स्पीड जांच लें, ताकि परिणाम देखने में कोई रुकावट न आए। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
मोबाइल या लैपटॉप चार्ज रखें
कई बार ऐसा होता है कि रिजल्ट देखते समय ही डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाती है, जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपना मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पहले से पूरी तरह चार्ज रखें, ताकि रिजल्ट देखने के दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए और आप आराम से अपना परिणाम देख सकें।
93,564 विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं। अब विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।
एचपीबोस 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला पर देखने के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से “हिमाचल बोर्ड” का चयन करें।
- इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
- अब सबमिट कर दें।
- पंजीकरण पूरा हो गया है।
कमेंट
कमेंट X