फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Class 3, 5, 8 annual exams 2023 dates out; check datesheet here

HP Board: कक्षा 3, 5 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित, 28 नवंबर से होंगे एग्जाम्स; यहां देखें डेट्स

Tue, 07 Nov 2023 01:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

HP Board Class 3, 5, 8 Annual Exams 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 3, 5 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषणा कर दी हैं। नीचे पढ़ें किस दिन कौन सी परीक्षा होगी।
 

विज्ञापन
HPBOSE Class 3, 5, 8 annual exams 2023 dates out; check datesheet here
HPBOSE - फोटो : Freepik

विस्तार

HP Board Class 3, 5, 8 Annual Exams 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 3, 5 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। इन कक्षाओं की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। अधिक विवरण के लिए खबर को पढ़ते रहें।

विज्ञापन


छात्र इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रश्नों का उत्तर देते समय वही प्रश्न क्रमांक लिखना अनिवार्य है जो प्रश्न पत्र पर अंकित है। छात्रों को सुबह 9.45 बजे से 10 बजे के बीच 15 मिनट का पढ़ने का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

15 मिनट का रखें ख्याल

परीक्षा के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को वार्षिक परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, कैलकुलेटर की सुविधा वाली घड़ियां, पेजर, सेल्युलर फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट के अतिरिक्त समय के दौरान उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरने का निर्देश है।

परीक्षा की तिथियां

कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होंगी और पहला एग्जाम अंग्रजी का होगा। आखिरी परीक्षा सामाजिक विज्ञान की है, जोकि 6 दिसंबर को होगी।

कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत 28 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा से होगी। आखिरी परीक्षा गणित की होगी, जोकि 1 दिसंबर को होनी है।

कक्षा 3 की परीक्षाओं की शुरूआत भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा से 28 नवंबर से होगी। आखिरी परीक्षा 1 दिसंबर को गणित की होगी। 

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed