फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Class 10 Result 2026 out today on May 10 at 11 AM for Over 93,000 Students; Check now at amar ujala

HPBOSE 10th Result 2026: बोर्ड की वेबसाइट नहीं कर रही काम? अब ऐसे देखें अपना रिजल्ट, एक क्लिक में करें चेक

Sun, 10 May 2026 11:09 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 10 May 2026 11:09 AM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल  करीब 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। छात्र अमर उजाला पर ही ऑनलाइन माध्यम से रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...


एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
HPBOSE Class 10 Result 2026 out today on May 10 at 11 AM for Over 93,000 Students; Check now at amar ujala
HPBOSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। अब विद्यार्थी अमर उजाला एप पर बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अगर आपको बोर्ड की वेबसाइट या अन्य माध्यमों से रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है तो आप यहां क्लिक करके सीधा रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं और रिजल्ट देख सकते हैं। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

 

93,564 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 88.87% पास

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं। रिजल्ट आज 10 मई को जारी कर दिया गया है। 83.87% बच्चों ने परीक्षा पास की है।

छात्राओं का प्रदर्शन रहा शानदार
इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

 
रैंक नाम मार्क्स प्रतिशत  जिला स्कूल
1 अनमोल (ANMOL) 699 99.86% कांगड़ा A.V.M Sr Sec School, Pahra
2 अभिनव मेहता (ABHINAV MEHTA) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
2 पूर्णिमा शर्मा (PURNIMA SHARMA) 698 99.71% बिलासपुर Govt Girls Sr Sec School, Bilaspur
2 रूहानी धीमान (ROOHANI DHIMAN) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
3 अश्विका शर्मा (ASHWIKA SHARMA) 697 99.57% हमीरपुर Neelam Public Sr. Sec School, Bihru
3 आलीशा ठाकुर (ALISHA THAKUR) 697 99.57% मंडी Oxford School



एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

41 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन कार्य

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने प्रदेशभर में लगभग 41 मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की कॉपियों की जांच की गई। इस प्रक्रिया में करीब 5 हजार शिक्षकों की सेवाएं ली गईं।

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

विज्ञापन

पिछले वर्ष कब जारी हुआ रिजल्ट और कैसा रहा?

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

पिछली बार बेटियों का रहा था दबदबा

पिछले साल के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा था। मेरिट सूची के टॉप-10 में 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि पहले चार स्थानों पर केवल बेटियों ने ही कब्जा जमाया था। परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 95 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

पिछले वर्ष के टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही:

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक कुल अंक जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% 696 700 कांगड़ा
2 रिदिमा शर्मा 99.29% 695 700 बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% 694 700 सोलन
3 परणिका शर्मा 99.14% 694 700 बिलासपुर
4 अन्नवी शर्मा 99.00% 693 700 मंडी
4 एंजल 99.00% 693 700 ऊना
4 अक्षरा 99.00% 693 700 हमीरपुर


एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...

एचपीबोस 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला पर ऐसे देखें

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से “हिमाचल बोर्ड” का चयन करें।
  • इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed