HPBOSE Date Sheet 2024 : हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
HPBOSE Class 10, 12 Datesheet 2024 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
विस्तार
HPBOSE Datesheet 2024 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने राज्य ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट भी जारी कर दी है। कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट और अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं भी इस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
HPBOSE परीक्षा विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 02 मार्च को शुरू होगी और 16 मार्च 2024 को समाप्त होगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह की पाली में 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HPBOSE 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 02 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2024 तक चलेगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शाम की पाली में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X