{"_id":"69f83c07da22bd0edf080ccb","slug":"hpbose-12th-result-girls-shine-with-dominance-in-top-3-across-all-streams-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों का जलवा, टॉप-3 में 14 छात्राओं का दबदबा; देखें लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPBOSE 12th Result: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों का जलवा, टॉप-3 में 14 छात्राओं का दबदबा; देखें लिस्ट
Mon, 04 May 2026 12:01 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 04 May 2026 12:01 PM IST
सार
HPBOSE 12th Result 2026: इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी स्ट्रीम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। टॉपर्स लिस्ट में अधिकतर छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
HPBOSE 12th Result
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, साथ ही इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के टॉप-3 में कुल 14 छात्राओं ने जगह बनाई है, जिससे एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है।
2026 में विभिन्न स्ट्रीम के टॉपर्स में विज्ञान में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कला स्ट्रीम में अंशित कुमार 496 अंक (99.2%) के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में यशस्वनी चौहान, कृषिका और अयान ने 491 अंक (98.2%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
2026 में विभिन्न स्ट्रीम के टॉपर्स में विज्ञान में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कला स्ट्रीम में अंशित कुमार 496 अंक (99.2%) के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में यशस्वनी चौहान, कृषिका और अयान ने 491 अंक (98.2%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
| रैंक | स्ट्रीम | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | जिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विज्ञान | शायला कश्यप | 495 | 99% | कांगड़ा |
| 1 | कला | अंशित कुमार | 496 | 99.2% | कांगड़ा |
| 1 | वाणिज्य | यशस्वनी चौहान | 491 | 98.2% | ऊना |
| 1 | वाणिज्य | कृषिका | 491 | 98.2% | ऊना |
| 1 | वाणिज्य | अयान | 491 | 98.2% | कांगड़ा |
कॉमर्स टॉपर्स 2026: टॉप तीन में 8 छात्राएं
कॉमर्स टॉपर्स 2026 में शीर्ष तीन रैंकों पर कुल 8 छात्राएं शामिल रहीं। पहले स्थान पर यशवाणी चौहान, कृषिका और अयान ने 491 अंक (98.2%) के साथ संयुक्त रूप से बाजी मारी, जिनमें से दो ऊना और एक कांगड़ा से हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि, मुस्कान और जाहन्वी ने 489 अंक (97.8%) हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर अक्षिमा पठानिया, मुस्कान ठाकुर और रिधिमा ने 488 अंक (97.6%) प्राप्त किए।
| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | यशवाणी चौहान | 491 | 98.2% | ऊना |
| 1 | कृषिका | 491 | 98.2% | ऊना |
| 1 | अयान | 491 | 98.2% | कांगड़ा |
| 2 | अंजलि | 489 | 97.8% | कांगड़ा |
| 2 | मुस्कान | 489 | 97.8% | कांगड़ा |
| 2 | जाहन्वी | 489 | 97.8% | सोलन |
| 3 | अक्षिमा पठानिया | 488 | 97.6% | कांगड़ा |
| 3 | मुस्कान ठाकुर | 488 | 97.6% | ऊना |
| 3 | रिधिमा | 488 | 97.6% | कांगड़ा |
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स 2026: टॉप तीन में 4 छात्राएं
साइंस टॉपर्स 2026 में शैला कश्यप ने 495 अंक (99%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और काशी शर्मा ने 493 अंक (98.6%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा और नितिन कुमार ने 492 अंक (98.4%) के साथ जगह बनाई।| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शायला कश्यप | 495 | 99% | कांगड़ा |
| 2 | संचिता धीमान | 493 | 98.6% | ऊना |
| 2 | काशी शर्मा | 493 | 98.6% | हमीरपुर |
| 3 | तमन्ना शर्मा | 492 | 98.4% | सोलन |
| 3 | नितिन कुमार | 492 | 98.4% | कांगड़ा |
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2026: टॉप तीन में सभी छात्राएं
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2026 में अंशित कुमार ने 496 अंक (99.2%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आरुषि ने 495 अंक (99%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर शाम्या बड़जात्या ने 494 अंक (98.8%) हासिल किए। इस सूची में कांगड़ा और सिरमौर जिलों के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | लिंग | जिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अंशित कुमार | 496 | 99.2% | पुरुष | कांगड़ा |
| 2 | आरुषि | 495 | 99% | महिला | सिरमौर |
| 3 | शाम्या बड़जात्या | 494 | 98.8% | महिला | कांगड़ा |
कमेंट
कमेंट X