फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 10th Result 2026 Improves Over Last Year but Fails to Break Five-Year Record Pass Percentage

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं परिणाम में सुधार, छह वर्षों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड फिर भी नहीं टूटा

Sun, 10 May 2026 01:07 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 10 May 2026 01:07 PM IST
सार

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार 83.87 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम पिछले वर्ष से बेहतर रहा, लेकिन 2021 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका। 93 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। आइए जानते हैं कि पिछले छह वर्षों में सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया।

एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
 

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2026 Improves Over Last Year but Fails to Break Five-Year Record Pass Percentage
HP Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। वर्ष 2025 में जहां कुल पास प्रतिशत 79.08 फीसदी था, वहीं इस बार यह बढ़कर 83.87 फीसदी पहुंच गया है। हालांकि इसके बावजूद बोर्ड पांच साल पहले बने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2021 में हिमाचल बोर्ड 10वीं का परिणाम 99.70 प्रतिशत रहा था, जो पिछले छह वर्षों में सबसे ज्यादा है। उस साल कोरोना महामारी के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया अलग तरीके से अपनाई गई थी, जिसके चलते पास प्रतिशत बेहद ऊंचा रहा था।

विज्ञापन

पिछले वर्षों में कैसा रहा परिणाम

हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा के पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो परिणाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

  • 2026 — 83.87%
  • 2025 — 79.08%
  • 2024 — 74.60%
  • 2023 — 89.70%
  • 2022 — 87.50%
  • 2021 — 99.70%

इस बार का परिणाम पिछले साल से बेहतर जरूर रहा, लेकिन 2023 और 2022 के आंकड़ों तक भी नहीं पहुंच सका।

93 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 93,694 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली है और 6,559 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन

छात्राओं का प्रदर्शन रहा शानदार

इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

मार्च में हुई थीं परीक्षाएं

हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 41 केंद्र बनाए गए थे और करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed