HP TET Result: एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 33083 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; 24622 अभ्यर्थी फेल
HP TET Results 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
विस्तार
HP TET Results 2025: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रोल नंबर या आवेदन संख्या की मदद से अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
8459 छात्रों ने पास की परीक्षा
| TET विषय | आवेदकों की संख्या | उपस्थित उम्मीदवार | अनुपस्थित उम्मीदवार | UMC | सफल उम्मीदवार | अनुत्तीर्ण उम्मीदवार | सफलता प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| पंजाबी | 88 | 56 | 32 | 0 | 3 | 53 | 5.4 |
| उर्दू | 11 | 9 | 2 | 0 | 2 | 7 | 22.2 |
| टीजीटी (कला) | 12026 | 10858 | 1168 | 0 | 1429 | 9429 | 13.2 |
| टीजीटी (चिकित्सा) | 4747 | 4309 | 438 | 0 | 1743 | 2566 | 40.5 |
| जेबीटी | 8346 | 7574 | 772 | 1 | 2506 | 5067 | 33.1 |
| टीजीटी (संस्कृत) | 1662 | 1541 | 121 | 0 | 427 | 1114 | 27.7 |
| टीजीटी (नॉन-मेडिकल) | 6346 | 5778 | 568 | 0 | 741 | 5037 | 12.8 |
| टीजीटी (हिंदी) | 2422 | 2187 | 235 | 1 | 907 | 1279 | 41.5 |
| एसपीएल (प्राइमरी से V) | 739 | 621 | 118 | 0 | 557 | 64 | 89.7 |
| एसपीएल (VI से XII) | 184 | 150 | 34 | 0 | 144 | 6 | 96.0 |
| - | 36571 | 33083 | 3488 | 2 | 8459 | 24622 | 25.6 |
16 नवंबर तक हुई परीक्षा
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 विभिन्न विषयों में आयोजित की गई। परीक्षा की शुरुआत 2 नवंबर 2025 को पंजाबी और उर्दू विषयों के लिए हुई। इसके बाद 5 नवंबर 2025 को टीजीटी (कला) और टीजीटी (चिकित्सा) की परीक्षा आयोजित की गई।
इसके बाद 8 नवंबर 2025 को जेबीटी और टीजीटी (संस्कृत) के लिए परीक्षा हुई, जबकि 9 नवंबर 2025 को टीजीटी (नॉन-मेडिकल) और टीजीटी (हिंदी) की परीक्षा आयोजित की गई। अंत में 16 नवंबर 2025 को एसपीएल (प्राइमरी से V) और एसपीएल (VI से XII) विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद HP TET परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित होगा।
- भविष्य में संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X