HP TET 2019 : जून परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HP TET Admit Card 2019 : हिमाचल प्रदेश टीईटी 2019 एडमिट कार्ड जून 2019 सत्र के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org से अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये प्रवेश पत्र टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (नॉन- मेडिकल), टीजीटी (मेडिकल), भाषा शिक्षक, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और शास्त्री पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
HP TET ऐसे करें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड-
चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: दिए गए HP TET Admit Card 2019 (जून सत्र) विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: अब दिए गए निर्देशों को पढ़ें।
चरण 4: मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
चरण 5: एचपी टीईटी प्रवेश पत्र 2019 (जून सत्र) डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X