फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to study properly to get success, useful techniques to crack UPSC, SSC and other competitive exams

Career: सिर्फ कड़ी मेहनत से नहीं मिलती सफलता, इस तरह रणनीति बनाकर पढ़ाई करने से कदम चूमती है कामयाबी

Mon, 27 May 2024 08:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 May 2024 08:14 PM IST
सार

Career: परीक्षा में सफल होने के लिए अक्सर छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। सिर्फ कड़ी मेहनत करके ही सफलता नहीं पाई जा सकती है, बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही रणनीति व स्टडी टेक्निक की भी आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
How to study properly to get success, useful techniques to crack UPSC, SSC and other competitive exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

How to Study Well: स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हों या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी, परीक्षा में सफल होने के लिए अक्सर छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। सिर्फ कड़ी मेहनत करके ही सफलता नहीं पाई जा सकती है, बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही रणनीति व स्टडी टेक्निक की भी आवश्यकता होती है। स्टडी टेक्निक न केवल आपका समय बचाएगा, बल्कि महत्वपूर्ण विषयों के शॉर्ट-नोट्स बनाने, पाठ को याद करने व अंतिम समय में रिवीजन को आसान बनाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके संबंध में कॅरिअर सलाहकार द्वारा बताई ये तकनीक आपके काफी काम आ सकती है।

विज्ञापन

SQ3R मेथड

SQ3R विधि तथ्य की पहचान करने और जानकारी को याद रखने की एक कारगर तकनीक है। SQ3R में सर्वे, क्वेश्चन, रीड, रिसाइट और रिव्यू जैसे पांच चरण होते हैं।

  • पहले चरण में किसी नए पाठ को शुरू करने से पहले शीर्षक, उपशीर्षक, चित्र और सारांश को पढ़ना चाहिए।
  • दूसरे चरण में पैराग्राफ के शीर्षक को प्रश्न में बदलकर पढ़ें।
  • तीसरे चरण में पूरा पाठ पढ़ने के दौरान तैयार किए गए प्रश्नों के उत्तर खोजें और शॉर्ट-नोट्स बनाएं।
  • चौथे चरण में पाठ में जो कुछ भी पढ़ा है, उसे अपने शब्दों में दोहराएं।
  • पांचवें चरण में 24 घंटे के भीतर समग्र पाठ की समीक्षा अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

PQ4R मेथड

इसमें प्रीव्यू, क्वेश्चन, रीड, रिफ्लेक्ट, रिसाइट और रिव्यू जैसे छह चरण हैं।

  • पहले चरण में केवल पाठ के शीर्षकों तथा अनुभाग को पढ़ें और प्रत्येक पैराग्राफ में चित्रों के कैप्शन, चार्ट और ग्राफ को ध्यान से देखें।
  • दूसरे चरण में पढ़े गए विषयों से संबंधित प्रश्न तैयार करें।
  • तीसरे चरण में महत्वपूर्ण टॉपिक के नोट्स बनाएं।
  • चौथे चरण में जो कुछ भी पढ़ा है उस पर विचार करें और यह आंकलन करें कि पाठ का प्रत्येक पैराग्राफ पाठ से कैसे संबंधित है।
  • पांचवें चरण में आपने जो कुछ भी पढ़ा है, उसके सारांश को अपने शब्दों में लिखें।
  • छठे चरण में पाठ के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करते हुए उन प्रश्नों का जवाब देने का प्रयास करें।
विज्ञापन

फेनमैन तकनीक

फेनमैन टेक्निक के जरिये किसी अवधारणा को स्पष्ट व सरल शब्दों में आसानी से समझा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले नोट बुक के शीर्ष पर विषय और अवधारणा का नाम लिखकर उसे अपने शब्दों में लिखें। इसके बाद लिखे गए बिंदुओं की समीक्षा करें और स्वयं का मूल्यांकन करें कि आप कहां गलत हैं। अंत में यह जांच करें कि क्या आपने लेखन के दौरान तकनीकी शब्द या कठिन भाषा का प्रयोग किया है। यदि हां, तो अवधारणा को दोबारा सरल शब्दों में लिखें

स्पेस्ड टेक्निक

इस तकनीक के अंतर्गत पहले दिन नोट्स, किताबें या किसी अन्य सामग्री से पढ़ाई करें। दूसरे और तीसरे दिन सामग्री को पुन: देखें या समीक्षा करें। अब एक सप्ताह बाद उक्त विषय या टॉपिक का दोबारा रिवीजन करें। इस प्रक्रिया का निरंतर पालन करने से किसी भी विषय या टॉपिक को लंबे समय तक याद रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed