फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to download CBSE CTET 2024 e-Certificate online; Direct ink here

CTET 2024: सीटेट के अभ्यर्थी ई-प्रमाणपत्र भी कर लें डाउनलोड, लिंक और तरीका ये रहा

Thu, 01 Aug 2024 03:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

CTET Certificate: जिन भी उम्मीदवारों ने सीटेट जुलाई सत्र की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके लिए जरूरी है कि अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें। यहां सीटेट ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।

विज्ञापन
How to download CBSE CTET 2024 e-Certificate online; Direct ink here
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CTET e-Certificate: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 सत्र के नतीजे बुधवार, 31 जुलाई को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अधिकतर उम्मीदवारों ने अपना रिजल्ट देख लिया होगा। परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अपने ई-प्रामणपत्र भी डाउनलोड करने होंगे। उम्मीदवारों के परिणाम और ई-प्रमाण पत्र दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन हेतु पात्रता के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 का आयोजन 7 जुलाई को किया था। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की गई और उम्मीदवारों से आपत्तियां दर्ज करने के लिए कहा गया। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम दोनों जारी किए।
विज्ञापन


सीटेट जुलाई 2024 सत्र के पेपर 1 के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने और पेपर 2 के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से पेपर 1 के लिए 6 लाख से अधिक और पेपर 2 के लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अपने ई-प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें ई-प्रमाण पत्र

सीटेट जुलाई 2024 सत्र के पेपर 1 और पेपर 2 में सफल घोषित उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके ई-सर्टिफिकेट CBSE द्वारा डिजीलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • डिजीलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर जाएं, या इसके मोबाइल एप को डाउनलोड करें।
  • अब अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed